फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Victims kept circling the police station... the police did not listen

थाने के चक्कर लगाते रहे पीड़ित... पुलिस ने नहीं सुनी

Wed, 11 May 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Victims kept circling the police station... the police did not listen
गजरौला/पीलीभीत। छेड़खानी पीड़िता किशोरी के सगे भाई ने कहा कि उसके माता-पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना और पुलिस चौकी के चक्कर काटते रहे पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस छेड़खानी के आरोपी को बचाने में जुटी रही। इसलिए छेड़खानी की तहरीर होने के बावजूद आरोपी का चालान शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने पुलिस के रवैये पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उसने बताया कि छेड़खानी की वारदात 23 अप्रैल को शाम चार बजे हुई थी। शाम को छह बजे तक उसके पिता बहन साथ को लेकर थाने पहुंच गए थे। तहरीर दी थी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर ले ली पर कार्रवाई नहीं की। दो दिन तक हर रोज माता-पिता दोनों थाने और चौकी के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

पुलिस से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने और उसकी प्रति देने की मांग करते रहे। मगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया। 26 अप्रैल को पुलिस गांव आई और आरोपी को पकड़ ले गई। शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया। आरोपी जेल नहीं गया। गांव वापस आ गया। इसके बाद माता-पिता फिर से थाने गए। थानाध्यक्ष ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई सुनवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराश होकर माता पिता ने पीलीभीत के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई। तब जाकर थाना प्रभारी ने 6 मई को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी ने समझौते का दबाव बनाया। माता पिता नहीं माने तो सात मई को बहन का मेडिकल कराया गया। इसके बाद आठ मई को रविवार पड़ गया।

अगले दिन नौ मई को बहन के बयान अदालत में होने थे लेकिन इससे पहले तेजाब से हमला कर दिया गया। अगर पुलिस ने शुरू से प्रभावी कार्रवाई की होती तो ऐसी घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed