फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Victim assaulted for not taking back rape report

Pilibhit News: दुष्कर्म की रिपोर्ट वापस न लेने पर पीड़िता से मारपीट

Sat, 07 Feb 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Victim assaulted for not taking back rape report
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट को वापस लेने पर आरोपी पक्ष पर दबाव बनाने और हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि कचहरी में तारीख पर पहुंचने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने और आईटी एक्ट से संबंधित मामले में थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में नामजद आरोपी नितिन काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे तीन दिसंबर 2025 को थाना सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि आरोपी के जेल जाने के बाद उसके परिजन रिपोर्ट वापस कराने का दबाव बनाने लगे। 17 दिसंबर 2025 को आरोपी के परिजनों ने एक अधिवक्ता के माध्यम से उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर रिपोर्ट वापस लेने को कहा। जब उसने साफ इन्कार कर दिया तो उसी दिन आरोपी के भाई मनोज, बहन रितु निवासी थाना मोदीनगर, जिला गाजियाबाद व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे कचहरी परिसर में घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दर्ज रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के भाई मनोज ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, इससे वह घायल हो गई। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed