फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VHP leader health deteriorates in jail admitted to district hospital in Pilibhit

Pilibhit News: जेल में बिगड़ी विहिप संगठन मंत्री की तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती; इस मामले में हुई गिरफ्तारी

Sun, 09 Nov 2025 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 05:20 PM IST
सार

पीलीभीत में जेल भेजे गए विहिप संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ की शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंस गौड़ के खिलाफ एडीएम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
VHP leader health deteriorates in jail admitted to district hospital in Pilibhit
विहिप पदाधिकारी प्रिंस गौड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ की शनिवार रात जिला जेल में तबीयत बिगड़ गई। जेल चिकित्सक की सलाह पर उसे जिला अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विहिप के संगठन मंत्री ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। जानमाल को खतरा पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। एक कॉलोनी में उनकी मां और ससुर के नाम प्लॉट होने की बात कही, जबकि मां और ससुर का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। 
विज्ञापन


एडीएम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जेल में देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 
जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि चिकित्सक की सलाह पर सुरक्षा के बीच प्रिंस गौड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वार्ड में चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात की गई है। इधर, संगठन मंत्री की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय हो गए। ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रमुख धर्म प्रसाद भी जिला अस्पताल पहुंचे और विभाग संगठन मंत्री से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed