फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit triple murder Last rites of real brothers performed amidst tight security

पीलीभीत तिहरा हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच सगे भाइयों का अंतिम संस्कार, आठ आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी

Wed, 14 Oct 2026 01:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 14 Oct 2026 01:30 PM IST
सार

अमरिया कस्बे में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को मृतक सगे भाइयों अंकित और मोहित का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। रामलीला कमेटी के आय-व्यय विवाद में यह खूनी संघर्ष हुआ था। 

विज्ञापन
Pilibhit triple murder Last rites of real brothers performed amidst tight security
तिहरा हत्याकांड: मृतक दोनों भाइयों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला कमेटी के विवाद में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को मृतक सगे भाइयों अंकित और मोहित का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों भाइयों को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। गमगीन माहौल के बीच दोनों के शवों का एक ही स्थान पर चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन




अमरिया कस्बे में रामलीला मेले की रौनक के बीच रामलीला कमेटी के आय-व्यय के हिसाब को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद कस्बे में अफरातफरी मच गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य भी जुटाए।

विज्ञापन
Trending Videos

Pilibhit triple murder Last rites of real brothers performed amidst tight security
पीड़ित परिवार की महिलाओं को शांत करातीं पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आठ आरोपी गिरफ्तार 
हत्याकांड के बाद से ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अंतिम संस्कार के दौरान सतर्क रही पुलिस
दोनों भाइयों के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों की भीड़ जुटने और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। उधर, मृतक कुनाल श्रीवास्तव के शव का अंतिम संस्कार भी उनके परिजनों ने कर दिया। कुनाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed