फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles will pass at a speed of 20 km in the night on the roads of PTR area

पीटीआर क्षेत्र की सड़कों पर अब रात में 20 किलोमीटर की रफ्तार से गुजरेंगे वाहन

Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will pass at a speed of 20 km in the night on the roads of PTR area
पीटीआर में सड़क मार्ग के किनारे चहलकदमी करता बाघ। फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सड़कों पर अब रात में कोई भी वाहन 20 किलोमीटर की रफ्तार से तेज नहीं चलने दिया जाएगा। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों को पीटीआर की सीमा में प्रवेश के वक्त बैरियर पर रफ्तार के विषय में जानकारी दी जाएगी। वाहन का नंबर अंकित किया जाएगा। यह निर्णय पीटीआर क्षेत्र में तेंदुए के शावक की सड़क हादसे में मौत होने के दो दिन बाद बाद लिया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुए की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गर्मी का मौसम होने के चलते बाघ जंगल क्षेत्र से गुजरे मार्गों पर चहलकदमी करते देखे जा रहे हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में माधोटांडा खटीमा मार्ग के अलावा बाइफरकेशन से शारदा सागर डैम जाने वाले मार्ग पर बाघ की चहलकदमी करते हुए कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं, 21 मार्च को माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर रिछौला चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत हो गई थी। इसके बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन चेता है।
विज्ञापन

पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर ने नवीन खंडेलवाल ने बताया कि अब रात के समय वाहन चालकों को 20 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। बैरियर पर वाहन रोकने के बाद वनकर्मी रफ्तार की जानकारी देंगे। साथ ही वाहन का नंबर और चालक का नाम और फोन नंबर भी दर्ज करेंगे। इसके साथ ही समय-समय पर वन कर्मियों को जंगल मार्ग पर निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed