फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicle market booms as wedding season begins, business up 20%

Pilibhit News: सहालग के शुरू होते ही वाहन बाजार गुलजार, व्यापार में 20 प्रतिशत तक उछाल

Tue, 14 Apr 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicle market booms as wedding season begins, business up 20%
शहर की एक एजेंसी पर वाहन की जानकारी करते ग्राहक। संवाद
पीलीभीत। सहालग शुरू होते ही वाहन बाजार भी गुलजार हो रहे हैं। वाहन बाजार में पहुंच रहे ग्राहक वाहनों की एडवांस में बुकिंग भी करा रहे हैं। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 20 प्रतिशत व्यापार बढ़ा है। इससे व्यापारी भी खुश हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैल से शादियां शुरू हो रही हैं। इन दिनों ऑटोमोबाइल बाजार चमक उठा है। कार और बाइक के शोरूम पर लोग खरीदारी और एडवांस बुकिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग शोरूम पर पहुंचकर अपनी पसंद के वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाइकों की मांग में तेजी
बाइक शोरूम के मालिक संजीव अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार व्यापार काफी बेहतर है। अभी तक हर माह करीब 1200 बाइकों की बिक्री हो रही थी। अब अप्रैल माह की बात की जाए, तो करीब 2500 वाहनों की बिक्री हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग
कार व्यापारी शोभित गुप्ता ने बताया कि इस महीने अब-तक करीब दस वाहनों की बिक्री हो चुकी है, जबकि करीब 35 वाहनों की एडवांस में बुकिंग की जा चुकी है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार व्यापार में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अधिकांश लोग फाइव सीटर वाहन की बुकिंग कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed