{"_id":"6318e36347568a55a815cf9e","slug":"varun-gandhi-wrote-a-letter-to-the-dm-on-the-day-of-the-minister-s-visit-pilibhit-news-bly496888722","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले सांसद वरुण गांधी ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले सांसद वरुण गांधी ने उठाए सवाल
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के जिले के दौरे के बीच सांसद वरुण गांधी ने डीएम पुलकित खरे को पत्र लिखकर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को आईना दिखाते हुए उन्हें दुरुस्त करने को कहा है। पत्र में सांसद ने साफ लिखा है कि गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के दौरे वाले दिन ही सांसद का पत्र लिखना काफी चर्चा में है।
सांसद ने पत्र में लिखा है कि जिला अस्पताल में एक भी आईसीयू बेड न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों व बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों को ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कई बार समय से सुविधा न मिलने पर मरीजों की मौत तक हो जाती है। उन्होंने व्यवस्था पर तंज कसते हुए लिखा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ गरीबों को न मिल पाना, यह गंभीर मामला है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि कोरोना काल के दौरान जिले को पर्याप्त संख्या में चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। इन उपकरणों को व्यवस्थित करके एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) व आईसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) का संचालन शुरू कराया जाए। 21 वेंटीलेटर उपलब्ध है, जो निष्क्रिय बने हुए हैं। उनका प्रयोग सुनिश्चित हो साथ ही ट्रॉमा सेंटर के संचालन के भी प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
सांसद 10 को बीसलपुर आएंगे
बसलपुर। भाजपा सांसद वरुण गांधी 10 सितंबर को सुबह 10 बजे नगरपालिका सभागार में पालिका सभासदों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। यहां वह जन समस्याएं भी सुनेंगे। इसके बाद वह नगर के गमी वाले घरों में जाकर शोक सांत्वना देंगे। इसके बाद बरेली होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे। यह जानकारी वरुण गांधी के ओएसडी कमलकांत ने दी है। संवाद