{"_id":"6aac48a27bfdf2d0e30a6104","slug":"womans-name-removed-from-ration-card-by-declaring-her-dead-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169011-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला को मृत दर्शाकर राशन कार्ड से काट दिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला को मृत दर्शाकर राशन कार्ड से काट दिया नाम
विज्ञापन
घुंघचाई। एक महिला को मृत दर्शाकर राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया गया। पीडिता ने डीएम को पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी के नाम राशन कार्ड चल रहा था। उनके नाम से राशन कार्ड संख्या 215140132844 पंजीकृत था। आरोप लगाया कि पूर्ति निरीक्षक ने बिना उचित भौतिक सत्यापन अथवा जांच के उनकी पत्नी को मृत दर्शाते हुए राशन कार्ड से उनका नाम काट दिया। इससे सरकारी राशन मिलना बंद हो गया।
पीड़ित के अनुसार विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर राशन कार्ड की स्थिति देखने पर संदेश प्रदर्शित हो रहा है कि सदस्य को पूर्व में राशन कार्ड से डिलीट किया जा चुका है। इसका कारण सदस्य की मृत्यु बताया गया है। समस्या के समाधान के लिए वह पूर्ति विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
उधर, पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। महिला से पूरी जानकारी कर जांच शुरु कर दी गई है। शीघ्र ही राशन कार्ड जारी करा दिया जाएगा। संवाद