{"_id":"6112e76e8ebc3e687305f58d","slug":"vaccination-pilibhit-news-bly4560286152","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 केंद्रों पर 4209 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 केंद्रों पर 4209 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
एक बूथ पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाती महिला। फाइल फोटो
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना मुक्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब टीकाकरण को शत प्रतिशत करने पर जोर दे रहा है। सोमवार को जिले में 17 स्थानों पर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जहां सुबह से नौ बजे टीका लगवाने के लिए लोग केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए। पूरे दिन में 4209 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कुछ केंद्र पर वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को लौटना पड़ा।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के गांधी स्टेडियम और बर्न यूनिट में दो-दो और जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए एक बूथ बनाया गया। जहां सुबह से लोगों टीका लगवाने के लिए पहुंच गए। कुछ लोगों को मौके पर ही पंजीकरण कर उन्हें टीका लगाया गया।
इसके अलावा अमरिया सीएचसी में दो, ललौरीखेड़ा में दो, न्यूरिया में तीन, बरखेंड़ा और बीसलपुर में एक-एक, बिलसंडा में दो, पूरनपुर में तीन स्थानों पर टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि पूरे दिन चले टीकाकरण में 3738 पहली डोज और 471 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।