फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vaccination of Haj pilgrims today

Pilibhit News: हज जाने वालों का टीकाकरण आज

Mon, 29 Apr 2024 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of Haj pilgrims today
109 लोगों ने हज जाने के लिए किया है आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। इस बार जिले से हज यात्रा पर 109 लोग रवाना होंगे। सभी को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी का टीकाकरण भी होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पत्र पर सीएमओ ने टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम का गठन किया है।
प्रत्येक वर्ष जिले से काफी संख्या में लोग हज यात्रा के लिए अलग-अलग तिथियाें में रवाना होते हैं। इस बार भी हज यात्रा के लिए लोगों ने आवेदन किया था। इसी के चलते अलग-अलग तहसीलों से 109 लोग हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

हज यात्रियों को मंगलवार को शहर के मोहल्ला भरे खान स्थित मदरसा सर चश्में हिदायत अल जमियातुल रजविया मदीनतुल इस्लाम में प्रशिक्षण दिया जाएगा, बाद में टीकाकरण होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सीएमओ से वैक्सीन की व्यवस्था कराने और कर्मियों को लगाने के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. छत्रपाल काे नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके अलावा डॉ. समद्धि गुप्ता और डॉ. महविश सिद्दीकी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाया गया है। टीकाकरण में एएनएम सोनी सक्सेना, सुनीता देवी, गीता देवी, संत कुमारी, फार्मासिस्ट अमरेश कुमार, एलए धर्मेंद्र कुमार को रखा गया है।

वैक्सीन व्यवस्था में अदन खां और अनवर को रखा गया है। इसके अलावा सहायक में इमरान और जमुना प्रसाद को रखा गया है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया टीकाकरण को लेकर उनकी ओर से पूरी तैयारी है, वैक्सीन भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। टीम को सुबह दस बजे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed