{"_id":"65bd4eb1ce93d5e1500a9a96","slug":"uzma-died-during-treatment-in-delhi-on-the-eighth-day-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111510-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इलाज के दौरान उजमा की आठवें दिन दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इलाज के दौरान उजमा की आठवें दिन दिल्ली में मौत
विज्ञापन
उजमा का फाइल फोटो ।
पूरनपुर। कमरे में गैस हीटर जलाकर सोए शेरपुरकलां निवासी शम्मू (३०) और उसके पांच महीने के पुत्र की दम घुटने से मौत के मामले में शुक्रवार को इलाज के दौरान शम्मू की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
घटना नोएडा के छिजारसी में २५ जनवरी की रात को हुई थी। शेरपुरकलां निवासी शम्मू, अपनी पत्नी उजमा, पांच महीने के पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ किराए के घर में रहकर एक गारमेंट्स की फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था। घटना की रात कड़ाके की ठंड पर शम्मू कमरे में गैस हीटर जलाकर परिवार के साथ सोया था।
अगले दिन उसके कमरे के बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने कई आवाजें दीं। कोई प्रतिक्रिया न होने पर जब पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तब कमरे से गर्म हवा और धुआं निकाला। शम्मू और उसके बेटे का शव बेड पर पड़ा था। उजमा कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। उजमा को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, जबकि शम्मू और मोहम्मद अहमद के शव अगले दिन उनके घर पहुंचे थे। शम्मू के चाचा गांव निवासी हनीफ खां ने बताया कि दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार को उजमा की भी मौत हो गई। उजमा का शव गांव लाया जा रहा है।