{"_id":"57c086984f1c1b4339d4f0aa","slug":"urea-were-made-by-mixing-wine-three-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया मिलाकर बना रहे थे शराब, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया मिलाकर बना रहे थे शराब, तीन पकड़े
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी मुनिराज के निर्देश पर जिले में कच्ची शराब की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और अमरिया पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। इनके पास से 58 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब को तेज करने के लिए यूरिया का प्रयोग किया जा रहा था। खकरा चौकी प्रभारी संजीव कुमार तोमर ने गणेशपुर गौटिया गांव निवासी राम सिंह को यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाते धर दबोचा। इसके पास से एक किलो यूरिया, आठ लीटर शराब, उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा अमरिया पुलिस के एसआई प्रदीप कुमार ने जिठनिया गांव निवासी बृजलाल और कंद्रपाल को बाग में कच्ची शराब बनाते पकड़ा। इनके पास से 50 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद हुए है। तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन