{"_id":"6994c02bea8e51b48a047d03","slug":"uproar-over-attempt-to-place-transformer-near-religious-site-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153981-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल के पास ट्रांसफाॅर्मर रखने की कोशिश पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल के पास ट्रांसफाॅर्मर रखने की कोशिश पर हंगामा
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लगाने के विरोध में एकत्र हुए लोग- जागरूक उपभोक्ता
पूरनपुर। धार्मिक स्थल के समीप ट्रांसफाॅर्मर रखने की कोशिश पर एकत्र हुए लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर उप खंड अधिकारी, नायब तहसीलदार और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रांसफाॅर्मर को दूसरे स्थान पर रखने की आश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। वैकल्पिक व्यवस्था के कारण ट्रांसफाॅर्मर को ट्रॉली पर रखा गया है।
कस्बे के बंडा रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप सालों पहले 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था। मंगलवार को क्षमता वृद्धि कर 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखने की तैयारी शुरू की गई। एकत्र हुए लोगों ने इसका विरोध कर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि धार्मिक स्थल पर अक्सर श्रद्धालु सत्संग में शामिल होने आते हैं। ट्रांसफाॅर्मर से हादसा की आशंका बनी रहती है। धार्मिक स्थल के समीप किसी कीमत पर ट्रांसफार्मर नहीं रखने दिया जाएगा।
हंगामे की सूचना पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को मौके पर भेजा। उप खंड अधिकारी बिजली मोहित गुप्ता और कोतवाल पवन पांडेय टीम के साथ पहुंचे। विरोध के कारण ट्रांसफाॅर्मर को धार्मिक स्थल के समीप नहीं रखा जा सका। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने शीघ्र ही धार्मिक स्थल से कुछ दूरी पर ट्रांसफाॅर्मर रखवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर को ट्राॅली पर अस्थाई रूप से रखा गया है। उप खंड अधिकारी ने बताया कि धार्मिक स्थल के समीप 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर वर्षों पहले लगाया गया था। क्षमता वृद्धि के बाद 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखने को मंगलवार को चबूतरा निर्माण शुरू कराया गया था। विरोध पर अब इसको डिवाइडर फाउंडेशन बनवाकर उस पर रखवाया जाएगा। संवाद