फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar after two stray animals died after being hit by a truck

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आने से दो छुट्टा पशुओं की मौत के बाद हंगामा

Wed, 02 Oct 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar after two stray animals died after being hit by a truck
घुंघचाई। ट्रक की चपेट में आने से तीन छुट्टा पशु घायल हो गए। जिनमें दो मौके पर ही मर गए। हादसे के बाद एकत्र भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

हादसा कस्बा घुंघचाई के बस अड्डे पर मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे के आसपास हुआ। कस्बा घुंघचाई में छुटटा पशु टहल रहे थे। इसी दौरान डूंडा रोड के चौराहे के पास पूरनपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में तीन पशु आ गए और कुछ दूरी तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद लोगों ने शोर शराबा किया।
विज्ञापन

भाग रहे चालक को ट्रक समेत महाकाल एक्टिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर थाने के गेट के पास रोक लिया। हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम तक मामले को लेकर थाने में भीड़ भाड़ बनी रही। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed