फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Board: Girls shine in high school, boys have the upper hand in intermediate

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में बेटियों ने बिखेरी चमक, इंटर में छात्रों का पलड़ा भारी

Fri, 24 Apr 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Girls shine in high school, boys have the upper hand in intermediate
टॉप-10 सूचियों में कुल 26 मेधावी, हाईस्कूल में 57 प्रतिशत छात्राएं तो इंटर में 58 प्रतिशत छात्र रहे आगे
विज्ञापन

पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में जिले की मेधा सूची ने संतुलित, लेकिन रोचक तस्वीर पेश की है। हाईस्कूल में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। वहीं, इंटरमीडिएट में छात्रों का दबदबा देखने को मिला। कुल मिलाकर दोनों ही वर्गों में प्रतिभा का संतुलन सामने आया है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। टॉप-10 सूचियों में हाईस्कूल में बेटियों की प्रतिभा सामने आई, जबकि इंटरमीडिएट में बेटों ने बढ़त बनाई है। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में कुल 14 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। इनमें आठ छात्राएं और छह छात्र शामिल हैं। यहां छात्राओं की हिस्सेदारी करीब 57 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

प्रांजल मौर्य, यश प्रजापति और युवराज ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इनके साथ कृति गोस्वामी, अक्षरा, अंशिका देवी, साक्षी गिहार, पंखुड़ी, यामिनी राठौर और अनिका गंगवार जैसी छात्राओं ने शीर्ष सूची में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में कुल 12 मेधावी शामिल रहे। इनमें सात छात्र और पांच छात्राएं हैं। यहां छात्रों का प्रतिशत लगभग 58 रहा, जबकि छात्राएं 42 प्रतिशत रहीं। दर्शिका शर्मा ने 93.30 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके अलावा प्रियांशी देवी, साक्षी, मानवी वर्मा और अनामिका वर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों में रिषभ भास्कर, नितिन वर्मा, अमन गंगवार, अमन वर्मा, आदित्य गंगवार, प्रमोद कुमार और विकास वर्मा ने भी बेहतर अंक हासिल कर सूची में जगह बनाई।

इस तरह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 26 मेधावियों में 13 छात्राएं और 13 छात्र शामिल हैं, जो 50-50 प्रतिशत का संतुलन दर्शाता है। छात्र-छात्राएं दोनों ही बराबरी से सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। मेधावियों में बीसलपुर, पूरनपुर और शहर के प्रमुख विद्यालयों का दबदबा भी स्पष्ट रूप से नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed