फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Union Minister of State wrote a letter for the resumption of Nainital Express train

Pilibhit News: नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन के दोबारा संचालन के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिखा पत्र

Tue, 22 Oct 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State wrote a letter for the resumption of Nainital Express train
पीलीभीत। टनकपुर से एशबाग रेलखंड पर चलने वाली नैनीताल एक्सप्रेस के दोबारा संचालन को लेकर फिर उम्मीद जगी है। ट्रेन संचालन को लेकर भेजे गए पत्र का संज्ञान लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ स्टेशन के पास रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा था। जिसमें बताया था कि नैनीताल एक्सप्रेस का संचालन काठगोदाम से होता था। इसके बाद यह ट्रेन टनकपुर-पीलीभीत रेल खंड से होकर मैलानी रेलखंड से होकर लखनऊ एशबाग जाती थी।
विज्ञापन

इस ट्रेन के चलने जनपद वासियों को राहत मिलती थी। राजधानी पहुंचने में आसानी होती थी। लंबे समय तक इस ट्रेन का नियमित संचालन हुआ, लेकिन ब्राडगेज कार्य शुरू होने के बाद वर्ष 2018 से इस ट्रेन का संचालन बंद है। पीलीभीत से मैलानी रूट पर ब्राडगेज कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन नैनीताल एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी नहीं मिल सकी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मांग पत्र को संलग्न कर रेलमंत्री से पत्राचार किया है। इसके अलावा मथुरा स्पेशल ट्रेन का नाम बदलकर बांसुरी एक्सप्रेस करने और पूर्णागिरि जनशाताब्दी एक्सप्रेस में जनरल कोच बढ़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed