{"_id":"66aa2bb0005d221eee090efd","slug":"unhappy-with-dowry-in-laws-beat-and-strangled-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120291-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज से नाखुश ससुराल वालों ने महिला को पीटा, गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज से नाखुश ससुराल वालों ने महिला को पीटा, गला दबाया
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज से नाखुश ससुराल वालों ने महिला को कमरे में बंदकर लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला दबाने से महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद भी उसे घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी अर्चना ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी 23 अप्रैल 2023 को शहर कोतवाली क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज के निकट के रहने वाले रवि कुमार के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
पहली विदा में ही पति रवि कुमार, ननद ज्योति, मौसिया सास मुन्नोे व कुसमा, डली दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। परेशान होकर महिला ने माता व भाई को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
इसपर मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल वालों को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि एक मार्च 2024 को करीब छह बजे पति, ननद, मौसिया सास, ममिया ससुर रमेश ने एक राय होकर महिला को कमरे में बंद कर लाठी डंडों से पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला दबाया। जिससे महिला मरणासन्न हो गई।
शोरगुल पर आस-पड़ोस के कुछ लोग आ गए। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।