फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Under-construction road got uprooted by hands in Pilibhit

Pilibhit News: हाथ से उखड़ने लगी 90 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क, वीडियो वायरल

Sat, 05 Apr 2025 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 01:10 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी के मामले थम नहीं रहे। गजरौला क्षेत्र में मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दियूरी की निर्माणाधीन सड़क हाथ से उखड़ रही है। शनिवार को इसका वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Under-construction road got uprooted by hands in Pilibhit
हाथ से उखड़ गई सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से 90 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क हाथ से उखड़ जा रही है। इसको लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्रामीण हाथ से सड़क उखाड़ते दिख रहा है। 

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र में कल्यानपुर नहर से गांव दियूरी के लिए जाने वाली दो किलोमीटर लंबी सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है। लंबे समय से ग्रामीण इसके पुनर्निमाण की मांग कर रहे थे। बीते दिनों 90 लाख रुपये की धनराशि मंजूर हुई। टेंडर के बाद कुछ समय पहले यहां काम शुरू हुआ। अब तक सड़क पूरी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। तय गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल नहीं हो रहा। शनिवार को एक वीडियो भी वायरल हुआ। इस वीडियो में एक ग्रामीण हाथ से सड़क उखाड़ते दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी ठेकेदार सुधार नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
दियूरी गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार ने बीते दिनों गांव में सीसी रोड के निर्माण में मानकों की अनदेखी को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। उन्होंने बताया कि 90 लाख से बनाई जाने वाली सड़क की गुणवत्ता को देखकर लगता है कि यह कुछ महीने भी नहीं टिक पाएगी। ऐसे में फिर मुसीबत उठानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से करने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायतीपत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed