फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncontrolled car collides with tree, old woman dies, four injured

Pilibhit News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, वृद्धा की मौत, चार घायल

Sat, 17 Feb 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with tree, old woman dies, four injured
चम्पा देवी का फाइल फोटो ।
बरखेड़ा। देयोना-पिपराइया मार्ग पर गोवंश को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दियोरिया के पिपरइया निवासी 90 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दियोरिया कोतवाली के गांव पिपरइया निवासी चम्पा देवी पत्नी बांकेलाल (90) परिवार के अन्य लोगों के साथ रिश्तेदारी में गईं थी। बृहस्पतिवार रात करीब 1:35 बजे वह और परिवार के सदस्य कार से घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

देयोना-पिपरइया मार्ग पर सामने आए गोवंश को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में चंपा देवी, रेखारानी, बसंत, काव्य वर्मा व नमन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चंपा देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज किया गया। मृतका के पुत्र रामचंद्र ने मां के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

0000
बाइक से टकराकर वृद्धा की जान गई

पूरनपुर। घर की ओर जा रही पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी असगर की पत्नी विटौली (65) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल विटौली को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि विटौली के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed