फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   grandmother and newborn grandson died due to uncontrolled car collided with a tree in Pilibhit

Pilibhit News: मोड़ पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दादी और नवजात पोते की गई जान, दंपती घायल

Wed, 13 Aug 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 13 Aug 2025 12:31 AM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। प्रसव के बाद महिला और नवजात को लेकर घर जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नवजात और उसकी दादी की मौत हो गई। दंपती घायल हो गए। 

विज्ञापन
grandmother and newborn grandson died due to uncontrolled car collided with a tree  in Pilibhit
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को लेकर बरेली से अपने घर बीसलपुर क्षेत्र में लौटते समय एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नवजात समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार शाम दादी और नवजात की मौत हो गई। जबकि दंपती का उपचार जारी है। बरेली पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव बसारा निवासी शिवम मिश्रा ने अपनी पत्नी रोमी मिश्रा को प्रसव पीड़ा के बाद बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया था। जहां पुत्र का जन्म हुआ। मंगलवार दोपहर के समय परिवार के शिवम मिश्रा के अलावा उसकी मां रेखा मिश्रा (50 वर्ष), पत्नी रोमी मिश्रा व नवजात के साथ कार से घर लौट रहे थे। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर महादेव मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'मैं जान दे रही हूं...': बरेली में नर्सिंग की छात्रा लापता, वीडियो जारी कर पापा-मम्मी के लिए कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नवजात समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को बरेली के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां शाम को रेखा मिश्रा और नवजात की मौत हो गई। जबकि शिवम और उसकी पत्नी का इलाज जारी है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बरेली पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

मातम में बदल गया घर का उत्सव
पुत्र जन्म की खुशी में सज-धजकर तैयार घर पलक झपकते ही मातम के साये में डूब गया। बीसलपुर बरेली मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की जिंदगी में ऐसा गम ला दिया, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं। पुत्र जन्म के बाद शिवम के घर में खुशियों का माहौल था। अस्पताल से छुट्टी के वक्त परिजनों ने मिठाइयां बांटीं, स्टाफ को पुरस्कार के रूप में रुपये भी दिए गए। 

घर में नामकरण संस्कार की तिथि तय हो चुकी थी, सजावट और स्वागत की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन मंगलवार दोपहर को घर लौटते समय अचानक उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवजात और शिवम की मां की अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजन बदहवास हालत में हैं और मोहल्ले के लोग इस घटना को सुनकर स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed