{"_id":"6564e8bf8898dbc6bd039315","slug":"two-youths-from-bisalpur-died-in-an-accident-in-kashmir-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-8310-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर के दो युवकों की कश्मीर में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर के दो युवकों की कश्मीर में हादसे में मौत
Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
पीलीभील : शाहिद अहमद। फाइल फोटो । स्रोत- परिजन
बीसलपुर। कश्मीर के आगंतीपुरा में सोमवार को सुबह हुए हादसे में बीसलपुर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक वहां भट्ठे पर मजदूरी करते थे।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सागरा बेगम ने बताया कि उनका पुत्र सईद अहमद (26) और मोहल्ले का ही आशिक (27) कश्मीर के आगंतीपुरा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों लोग सोमवार सुबह लगभग छह बजे आगंतीपुरा बस स्टैंड पर टहलने गए थे। तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गई। बताते हैं कि उस समय वहां घना कोहरा था। कोहरे की वजह से हादसा हो गया।
चालक कार लेकर भाग गया। स्थानीय पुलिस ने दोनों के पास मिले कागजों से उनकी शिनाख्त की। स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने घर जाकर परिजनों को बताया। सूचना मिलते ही घर वाले कश्मीर रवाना हो गए। दोनों युवक अविवाहित थे। परिजनाें ने बताया कि कश्मीर से दिल्ली तक दोनों के शव हवाई जहाज से लाए जाएंगे। दिल्ली से दोनों का शव मंगलवार को शाम तक कार से बीसलपुर लाए जाएंगे।