{"_id":"667b3b44adf3bd0e34097a74","slug":"two-youths-fight-over-getting-off-the-bus-first-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118473-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बस से पहले उतरने को लेकर दो युवकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बस से पहले उतरने को लेकर दो युवकों में मारपीट
विज्ञापन
घुंघचाई। बस से पहले उतरने को लेकर दो युवकों में मारपीट हुई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया।
कस्बा घुंचचाई निवासी मिथुन श्रीवास्तव ने बताया कि वह पूरनपुर से बस से गांव आ रहा था। बस घुंचचाई अड्डे पर पहुंचा। बस रुकने के बाद उसके आगे एक युवक बस के गेट पर खड़ा हुआ था। मिथुन ने उतरने के लिए युवक से गेट से हटने के लिए कहा। इस पर युवक आग-बबूला होकर गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर उसने मिथुन से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट को लेकर कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। मारपीट करने वाला युवक गुलड़िया भूपसिंह का बताया जा रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद