फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two women cheated six people in Newriya area

Pilibhit News: दो महिलाओं ने न्यूरिया क्षेत्र में छह को ठगा

Fri, 16 Feb 2024 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two women cheated six people in Newriya area
पीलीभीत। जिले में ठगी करने वाली महिलाओं की टीम सक्रिय है। गांव-गांव जाकर महिलाओं को गुमराह कर सोने चांदी के जेवर ठग ले जा रही हैं। सुनगढ़ी क्षेत्र की महिलाओं को चूना लगाने के बाद इन महिलाओं ने अब न्यूरिया क्षेत्र की छह महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के ग्राम टाह निवासी तारावती, प्रेमवती, कुंवरवती, मीना देवी, नन्हीं देवी और धर्मवती ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उनके गांव में दो महिलाएं पिछले काफी समय से आ रही थीं। एक महिला के पास एक साल का बच्चा भी गोद में है। इन महिलाओं ने गांव की महिलाओं से बर्तन बिक्री करने के बहाने जान पहचान बढ़ाई। बाद में गांव की महिलाओं को लालच देकर सोने व चांदी के पुराने आभूषणों की धुलाई करने की बात कही।
विज्ञापन

महिलाएं पिछले 15 दिन से गांव में लगातार आ रही थी। इसीलिए उन पर ग्रामीण महिलाओं को विश्वास हो गया। इसके बाद महिलाएं सभी घरों से लगभग पांच तोला सोने और चांदी के जेवरात ले गईं। इसके बाद वह महिलाएं वापस नहीं आई। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक जब महिलाएं काफी दिनों तक नहीं आई तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद महिलाओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप विश्नोई ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed