फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two real brothers arrested for killing a man in Pilibhit

पीलीभीत में वारदात: पिता के हत्यारोपी को बांका और कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, दो सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 09:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 29 Sep 2026 09:40 PM IST
सार

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह दो दशक पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गांव में किसान वेदराम की बांका से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Two real brothers arrested for killing a man in Pilibhit
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में 21 साल पहले हुई पिता की हत्या के आरोपी को दो सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी और बांके के वार से मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन




मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी का है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वेदराम 50 घर से निकला था। उसकी पत्नी माधुरी के मुताबिक, वह रोजाना की तरह शौच के लिए गांव के दक्षिण दिशा में स्थित खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि हत्यारोपी पक्ष के घर के सामने पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे रामदेव, श्यामदेव, फलगू, श्रीदेव और भूरा आदि ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


बताया गया कि हमलावरों ने वेदराम को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह आगे भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे घेर लिया। बांका और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर लगातार वार किए गए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। हमलावर उसे मृत समझकर श्रीदेव के घर के बाहर छोड़कर वहां से फरार हो गए। कुछ ही देर में घटना की जानकारी गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
सुबह-सुबह हुई हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल पवन कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक एसपी मौके पर आकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देते, तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा।

स्थिति को देखते हुए सीओ विधि भूषण मौर्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजन नहीं माने। बाद में एएसपी गौरव प्रशांत पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए।

नौ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट
मृतक की पत्नी माधुरी की तहरीर पर पुलिस ने रामदेव, उसके भाई श्यामदेव, फलगू, श्रीदेव, भूरा, फलगू के पुत्र नमनीत, भूरा के पुत्र विशाल, अवधेश और फलगू के दामाद के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद रामदेव और श्रीदेव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed