फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two nominated in case of molestation by forcibly feeding poison

Pilibhit News: जबरन जहर पिलाकर छेड़छाड़ करने के मामले में दो नामजद

Sun, 18 Jun 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two nominated in case of molestation by forcibly feeding poison
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के गांव में एक दिन पूर्व युवती को जबरन विषैला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे उसकी पुत्री शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। आरोप है कि रास्ते में ही गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर बदनीयती से पकड़ने की कोशिश की। किसी तरह पुत्री आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। घटना की जानकारी भाभी को दी। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर आरोपी की मां अभद्रता के साथ झगड़े पर आमादा हो गई। पिता के घर पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रवि और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में युवक-युवती में आपस में प्रेम प्रसंग चलने की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed