फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two miscreants arrested after the encounter, the soldier also got shot

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी घायल

Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested after the encounter, the soldier also got shot
पीलीभीत। बाइक लूटने वाले दो बदमाशों को गुरुवार सुबह पुलिस ने अमरिया के बिरहैनी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश भाग गया। दोनों ओर से चली गोलियों में एक बदमाश और एक सिपाही जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के भरा पचपेड़ा क्षेत्र में 12 अप्रैल को बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। हालांकि पुलिस ने लूट को चोरी में दर्ज किया था। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि सूचना पर अमरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। पुलिस टीम के पहुंचने पर दो बाइक पर सवार तीन लोग भरापचपेड़ा की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस के वाहन को देख यह लोग कच्चे रास्ते पर मुड़े और तेजी से भागने लगे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। गोली सिपाही योगेश कुमार के बाएं हाथ में लगी। जवाब में पुलिस टीम ने गोली चलाई तो जसप्रीत सिंह के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश बाइक से नीचे गिर गया। उसके पीछे बैठा साथी भी बाइक असंतुलित होने से गिर गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य बदमाश भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सिपाही और बदमाश को न्यूरिया सीएचसी लाया गया। एसपी दिनेश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी नवदिया बनकी, बंडा पर कई मामले दर्ज हैं। दूसरा बदमाश माधोटांडा क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी शुभप्रीत सिंह है। उस पर अब तक कोई मामला नहीं था। बंडा थाना क्षेत्र के गांव गहलुईया निवासी परगट सिंह उर्फ बग्गू भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें तलाश में जुटी है। बदमाशों के पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है।
बदमाशों के पास से दो तमंचे भी हुए बरामद - पुलिस से मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिए गए बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए। दो कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बदमाशों के पास से मिले। पुलिस ने सतर्कता दिखाकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल - मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरिया वीरेश कुमार, थानाध्यक्ष न्यूरिया मनोज कुमार के अलावा एसएसआई देवेंद्र कुमार, एसआई, नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल शाहिर हुसैन, जुगल किशोर, कांस्टेबल योगेश कुमार, निरंकुश कुमार, अरविंद कुमार, नितेश नागर, सचिन कसाना, ऊधम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed