फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two master trainers will be nominated in each block for the census

Pilibhit News: जनगणना के लिए हर ब्लॉक में नामित होंगे दो मास्टर ट्रेनर

Tue, 03 Nov 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 03 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two master trainers will be nominated in each block for the census
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने स्व-गणना प्रक्रिया के प्रशिक्षण की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड में दो-दो ब्लॉक मास्टर ट्रेनर नामित किए जाएंगे। इन मास्टर ट्रेनरों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर स्व-गणना से संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
एडीएम प्रसून द्विवेदी ने बताया कि जनगणना निदेशालय लखनऊ की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की अवधि प्रस्तावित की गई है। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड से दो ब्लॉक मास्टर ट्रेनर नामित किए जाने हैं। जिला जनगणना अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने-अपने विकासखंड से नामित किए जाने वाले मास्टर ट्रेनरों का विवरण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

नामित किए जाने वाले दोनों मास्टर ट्रेनरों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर सहित सूचना मांगी गई है। प्रशासन को यह जानकारी उपलब्ध होने के बाद उन्हें समय से जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed