{"_id":"6770470713c0348a1e0eb234","slug":"two-hunters-caught-with-six-turtles-one-absconding-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-128078-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह कछुओं के साथ दो शिकारी पकड़े, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह कछुओं के साथ दो शिकारी पकड़े, एक फरार
विज्ञापन
घुंघचाई। जंगल में अवैध घुसपैठ कर कछुओं का शिकार कर रहे दो शिकारियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक भाग गया। उनके पास से सात कछुए बरामद हुए। छह कछुए श्रेणी एक के हैं। रेंज प्रशासन ने दोनों को जेल भेज दिया गया।
घटना दियोरिया रेंज के कंपार्ट 16 के जंगल क्षेत्र में हुई। रेंजर लल्लन स्वरूप दीक्षित वन दरोगा मंगली प्रसाद व अन्य वनकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जंगल क्षेत्र में स्थित तालाब के पास कुछ लोगों की गतिविधि दिखाई दी। इस पर टीम ने घेराबंदी की तो एक शिकारी मौके से भाग हो गया, जबकि दो को टीम ने पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर पकड़े गए शिकारियों ने अपना पता घुंघचाई क्षेत्र के गांव चंदुया निवासी रंजीत हलधर व उत्तम बताया। भागे शिकारी की पहचान गांव के ही विश्वजीत हलधर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर पकड़े गए शिकारियों के पास से श्रेणी एक के छह कछुए व श्रेणी दो का एक कछुआ बरामद किए गया।
विज्ञापन
मामले में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। रेंजर लल्लन स्वरूप दीक्षित ने बताया कि फरार शिकारी की तलाश तेज कर दी गई है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।