{"_id":"6ae387993de9e4452902b4c5","slug":"two-families-devastated-ahead-of-karwa-chauth-two-young-men-die-in-an-accident-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172203-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: करवाचौथ से पहले उजड़ा दो परिवारों का संसार, हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: करवाचौथ से पहले उजड़ा दो परिवारों का संसार, हादसे में दो युवकों की मौत
Thu, 29 Oct 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मृतज तंशुक राम का फाइल फोटो
न्यूरिया (पीलीभीत)। करवाचौथ से पहले हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। खटीमा से मजदूरी कर घर लौट रहे सैजनिया गांव के दो युवकों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार रात सड़िया नहर पुल के पास हुए हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों युवक विवाहित थे। त्योहार से पहले पतियों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के सैजनिया गांव निवासी भानू प्रताप (28) पुत्र नंदलाल और तंशुक (36) पुत्र ईश्वरी प्रसाद खटीमा में मजदूरी करने गए थे। बुधवार रात दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे सड़िया नहर पुल के पास न्यूरिया की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे भानू प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तंशुक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
साइड स्टोरी
अब बच्चों के भविष्य की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया। सड़क हादसे ने सैजनिया गांव के दो परिवारों से उनका सहारा छीन लिया। खटीमा में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले भानू प्रताप और तंशुक राम की मौत से घरों में मातम पसरा है। दोनों परिवारों के सामने अब बच्चों की परवरिश और भविष्य संवारने की चुनौती खड़ी हो गई है।
भानू प्रताप परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। उनकी कमाई से घर की जरूरतें पूरी होती थीं। पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी सावित्री और छह वर्षीय रवि, चार वर्षीय जूही व छह माह का राजवीर रह गए हैं। बड़े बेटे की मौत से माता-पिता का बुढ़ापे का सहारा छिन गया, जबकि पत्नी के सामने तीनों बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है। छह माह के राजवीर को तो यह भी नहीं मालूम कि अब पिता उसे गोद में उठाने कभी नहीं आएंगे।
वहीं, तंशुक राम की मौत से उनकी पत्नी गंगा देवी, बेटे सूर्या और बेटी देवकी के सामने भी भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। परिवार के लिए यह क्षति केवल अपने सदस्य को खोने तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी भी अब चुनौती बनेगी।