फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two existing, two former ministers decide the fate today

दो मौजूदा, दो पूर्व मंत्रियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 10 Mar 2017 10:36 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 10 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह मतगणना शुरू होने के साथ-विधान सभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर भी साफ होने लगेगी। पीलीभीत और बरखेड़ा विधान सभा सीट पर क्रमश: एक निवर्तमान कैबिनेटमंत्री और एक राज्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है वहीं बीसलपुर विधान सभा सीट पर दो पूर्व मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी मतगणना परिणाम से होगा। जिले की चौथी पूरनपुर (सुरक्षित) सीट पर हालांकि कोई मंत्री अथवा पूर्व मंत्री चुनाव मैदान में नहीं है, लेकिन यहां भाजपा उम्मीदवार बाबूराम पासवान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की पसंद के उम्मीदवार हैं, इस लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की प्रतिष्ठा भी अप्रत्यक्ष रूप से यहां दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन

000
कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद की प्रतिष्ठा दांव पर
पीलीभीत सदर सीट से सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद की प्रतिष्ठा इस बार दांव में लगी है। 2002 से 2012 तक लगातार वह सपा टिकट पर चुनाव जीतते रहे हैं। इससे पहले भी वह 1983 में संजय मंच और 1989 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ जीत चुके हैं। 2012 के विधान सभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में रियाज अहमद के निकटतम प्रतिद्दंदी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गंगवार से इस बार भी उनकी कड़ी टक्कर होने की संभावना है। पूर्व विधायक अरशद खां के बसपा प्रत्याशी के रूप में यहां चुनाव मैदान में जाने का नुकसान भी हाजी रियाज अहमद को उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

0000
राज्यमंत्री हेमराज की राह भी आसान नहीं
राज्यमंत्री हेमराज की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। वह जिले की बरखेड़ा विधान सभा सीट से 2012 में सपा टिकट पर चुनाव जीते थे। अखिलेश के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है और अखिलेश सरकार में वह राज्यमंत्री हैं। इस विधान सभा सीट पर हालांकि भाजपा प्रत्याशी केएल राजपूत पहली बार चुनाव लड़े, लेकिन अमित शाह, योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद यहां के बदले राजनीतिक समीकरण और बसपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र गंगवार की हर वर्ग में की गई सेंधमारी हेमराज की दिक्कत बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
दो पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर
बीसलपुर विधान सभा सीट पर कांग्रेस-सपा के संयुक्त प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू और निवर्तमान भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसरन की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। कांग्रेस उम्मीदवार अनीस अहमद तीन बार विधायक चुने जाने के साथ बसपा शासन में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। रामसरन भी यहां से तीन बार विधायक और भाजपा सरकार में एक बार मंत्री रह चुके हैं। बसपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार भी यहां मैदान में हैं। 
000
पीतमराम की प्रतिष्ठा भी दांव पर
पूरनपुर (सुरक्षित) विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे निवर्तमान विधायक पीतमराम जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र के ससुर भी हैं। यहां उन्हें मेनका गांधी की पसंद के भाजपा उम्मीदवार बाबूराम पासवान ने कड़ी टक्कर दी है। सेवा निवृत इंजीनियर केके अरविंद भी यहां बसपा टिकट पर किस्मत आजमाई है।

0000
किसी ने मन्नत मांगी कोई टेक चुका माथा
कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद दो दिन पहले ही कलियर शरीफ जाकर वहां अपनी जीत के लिए चादरपोशी कर चुके हैं और मन्नत मांग चुके हैं। शहर सीट से भाजपा प्रत्याश संजय गंगवार भी काशी में भोलेबाबा के दर्शन कर जीत के लिए मनौती मांग चुके हैं। अन्य अधिकांश प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed