फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two committees will investigate the case of a newborn's death due to lack of treatment.

Pilibhit News: उपचार के अभाव में नवजात की मौत के मामले की दो कमेटियां करेंगी जांच

Wed, 22 Jul 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two committees will investigate the case of a newborn's death due to lack of treatment.
मंगलवार के अंक में छपी खबर।
पीलीभीत। सोमवार सुबह जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इधर, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर उनकी गर्भवती मरीज को नौ घंटे तक इलाज नहीं मिलने से प्रसव में देरी के चलते नवजात की मौत होने का आरोप लगाया व कार्रवाई की मांग की। इस मामले की जांच के लिए जिला महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की ओर से दो कमेटियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

न्यूरिया के गांव पिपरिया अगरु निवासी अजय कुमार रविवार रात करीब 12 बजे अपनी गर्भवती पत्नी उर्मिला देवी (28) को प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव होने पर महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सोमवार सुबह जब प्रसूता का प्रसव कराया गया तो कुछ ही देर में नेवजात मृत पाया गया। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों ने एमसीएच विंग में रात 12 बजे से सुबह नौ बजे तक उनकी मरीज का नौ घंटे तक उपचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया।
विज्ञापन

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए एमसीएच विंग के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनप्रीत, डॉ. रितु व डॉ. अश्वनी की एक जांच कमेटी गठित की। वहीं, प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा की ओर से सीएमएस डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी श्रीवास्तव, कम्युनिटी हेल्थ की डॉ. वर्तिका अग्रवाल की एक जांच कमेटी गठित की गई। दोनों कमेटियां रविवार रात लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी व चिकित्सक की जांच करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed