{"_id":"6754a627a4d6b867630e6657","slug":"two-cameras-were-stolen-after-intruding-into-the-forest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126856-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल में घुसपैठ कर चोरी किए दो कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल में घुसपैठ कर चोरी किए दो कैमरे
विज्ञापन
पीलीभीत। सख्ती के दावों के बीच पीटीआर में घुसपैठ जारी है। जंगल में घुसकर बाघ गणना के लिए लगाए गए दो कैमरों के चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर बीट प्रभारी ने गजरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अफसरों की ओर से सख्ती बरतने के निर्देश दिए जाते हैं। रेंज अफसर से लेकर वनकर्मियों तक को जंगल में नजर रखने के लिए कहा जाता है, लेकिन लापरवाही के चलते घुसपैठ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
पूर्व में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से जंगल में बाघों की गणना के लिए तीन रेंजों में 400 से अधिक कैमरे लगवाए गए। कैमरों की निगरानी के लिए अफसरों ने निर्देश दिए, लेकिन चोरों ने घुसपैठ कर दो कैमरों को चोरी कर लिया। घटना माला रेंज की लाल बीट में हुई।
विज्ञापन
गश्त के दौरान सच्चाई सामने आई तो वनकर्मियों को होश उड़ गए। इसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अफसरों के निर्देश पर बीट प्रभारी जितेंद्र सिंह की ओर से गजरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।