फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two block chief, a district panchayat member SP left

दो ब्लाक प्रमुख, एक जिला पंचायत सदस्य ने सपा छोड़ी

Sat, 31 Dec 2016 11:10 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two block chief, a district panchayat member SP left
सपा कायऱ्र्यकताऱ्र्ताअाआेओं ने प्रदश्‍ाऱ्र्शन ‌िककिया
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने का जिले भर में जोरदार विरोध किया गया। दो ब्लाक प्रमुखों, जिला उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा देने के साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने से खिन्न सैकड़ों कार्यकर्ता मरौरी ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा व बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख अनीता राना, जिपं सदस्य महेश वर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के गोदावरी स्टेट स्थित आवास के सामने एकत्र हुए। वहीं हेमराज वर्मा व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपना समर्थन अखिलेश में व्यक्त किया। इसके बाद एक-एक कर सभी ने अखिलेश के समर्थन में अपना इस्तीफा देना शुरू कर दिया। इस मौके पर हुई सभा में ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा ने कहा कि प्रदेश का युवा अखिलेश के साथ है। उनकी स्वच्छ छवि को कुछ नेता निजी स्वार्थ में बिगाड़ने के लिए सपा मुखिया को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को जनता इस चुनाव में सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, अनीता राना, जिपं सदस्य महेश वर्मा, बरखेड़ा विधान सभा अध्यक्ष छत्रपाल वर्मा, महासचिव सरफुद्दीन नूरी, नगर अध्यक्ष बरखेड़ा मोहम्मद इमरान, उपाध्यक्ष श्याम चरन गंगवार, जिला सचिव फूलचंद मौर्य के अलावा सपा कार्यकर्ता मोहम्मद फारूक, सकरुद्दीन, मसूद रजा, लालाराम वर्मा, भूपराम वर्मा, देवदत्त वर्मा, लियाकत शाह, हाकिम सिंह, धरमेंद्र, परविंदर सिंह, सर्वेश गंगवार, जीत कुमार, जानकी प्रसाद, ओमवती, पुत्तूलाल मौर्य, इलियास, मनोहर राना, सुरेंद्र कुमार व रईस अहमद ने अपना इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने से क्षुब्ध अखिलेश समर्थक कई सपा कार्यकर्ता ब्लाक चौराहा पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में कहा गया कि अखिलेश ने हर वर्ग के लिए कार्य किए हैं। युवा वर्ग पूरी तरीके से उनके साथ है। प्रदर्शन करने वालों में तौफीक अहमद कादरी, नोमान अली वारसी, अकील अहमद इदरीसी, मानू चिश्ती, संजेश वाजपेई, यासीन, इमरान, ओमकार गुप्ता, महेेश आजाद, राजेश गुप्ता, नवनीत पासवान आदि थे। उधर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा से टिकट हासिल करने वाले प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अहीद खां, सबलू खां, नादिर रजा बरकाती आदि मौजूद थे। सपा मजदूर सभा के जिला महासचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में  जोश खरोश के साथ चुनाव में प्रत्याशी उतारने की मांग की है। 
बरखेड़ा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा के पक्ष में सपा लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाठक ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ शनिवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। 



जिला उपाध्यक्ष कट्टर ने भी दिया इस्तीफा

पीलीभीत। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर ने भी अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पार्टी के ऊपर के कुछ नेता पार्टी के तेजी से बढ़ते जनाधार को रोकने का प्रयास कर रहे हैं वैसे ही जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष पार्टी के एक नेता के इशारे पर पार्टी को गड्ढे में ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सपा कार्यकर्ता अब इसे भली भांति समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश सपा कार्यकर्ता मौजूदा जिलाध्यक्ष को उसी तरह अपना नेता मानने को तैयार नहीं हैं जैसे प्रदेश भर के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष को अपना नेता मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed