फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused sentenced to three years in prison in molestation case

Pilibhit News: छेड़खानी के मामले में दो आरोपियों को तीन साल की सजा

Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused sentenced to three years in prison in molestation case
पीलीभीत। अपर सत्र न्यायाधीश (दुष्कर्म एवं पाॅक्सो अधिनियम) गीता सिंह ने जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो आरोपियों योगेश कुमार और संजीव कुमार को किशोरी से छेड़खानी का दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई। दोनों पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना जहानाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 वर्षीय पुत्री 17 मई 2017 को सुबह करीब सात बजे गांव के बाहर गोबर डालने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही गुड्डू और योगेश कुमार ने उससे छेड़खानी की।
विज्ञापन

घर आकर बेटी ने मामले की जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत करने पर संजीव कुमार, योगेश कुमार और गुड्डू घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडों और बांके से मारपीट की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अपर सत्र न्यायाधीश बलात्कार एवं पाॅक्सो अधिनियम गीता सिंह ने मामले की सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले के आरोपी संजीव कुमार और योगेश कुमार को किशोरी से छेड़खानी का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed