{"_id":"67880e4dd653a5e9cd0030bb","slug":"two-accused-absconding-from-robbery-from-public-service-center-operator-arrested-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129073-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के फरार दो आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के फरार दो आरोपी किए गिरफ्तार
Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले फरार दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस दो दिन पूर्व एक आरोपी को जेल भेज चुकी है।
घटना नौ जनवरी को जहानाबाद क्षेत्र के कल्याणपुर खास गांव निवासी जन सेवा केंद्र संचालक उमाशंकर राठौर के साथ हुई थी। उमाशंकर मीरपुर गांव में स्थित जनसेवा केंद्र को बंद कर घर जा रहा था।
रास्ते में दो बाइकों से आए आरोपियों ने उसको धक्का देकर गिराया था। इसके बाद बैग से लैपटॉप, मोबाइल और 20 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया था। शेष दो आरोपियों को बुधवार को पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में तीन लोग शामिल थे। इसमें मुख्य आरोपी प्रवीण कुमार के अलावा उसके साथी क्षेत्र के ही अजय कुमार और चंद्रपाल भी शामिल थे। रेकी करने के बाद आरोपियों ने घटना की थी। प्रवीण को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को अजय और चंद्रपाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों के बाद से मोबाइल और 1720 रुपये बरामद किए गए।