फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Turkey was completed in 30 minutes

30 मिनट में पूरा हुआ सफर

Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Turkey was completed in 30 minutes
minutes 30 मिनट में पूरा हुआ सफर - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रभात कुमार बाजपेई ने पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर मामूली खामियां पाई गईं। शाम करीब 4.20 बजे रेल संरक्षा आयुक्त ने विधि विधान से पूजन कर व नारियल फोड़कर ट्रेन को स्पीड ट्रायल के लिए रवाना किया। ट्रेन सौ किमी प्रतिघंटे की स्पीड से आधे घंटे में भोजीपुरा पहुंची।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त ने गुरुवार को सुबह करीब सवा नौ बजे भोजीपुरा रेलवे स्टेशन से निरीक्षण शुरू किया। मोटर ट्राली से किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजीपुरा-पीलीभीत के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे क्रासिंगों का निरीक्षण किया और मेंटीनेंस की जानकारी की। शाही रेलवे स्टेशन के निकट निरीक्षण के दौरान एक रेलवे क्रासिंग नहीं खुली। इसे तत्काल दुरुस्त कराया गया। शाम करीब तीन बजे संरक्षा आयुक्त नौगवा रेलवे क्रासिंग पहुंचे। उसके बाद निरीक्षण करने के बाद रेलवे स्टेशन आए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। स्टेशन मास्टर कक्ष में स्टेशन मास्टर साजिद मियां से ट्रेनों के संचालन के बारे में जानकारी ली गई, साथ ही स्पीड ट्रायल को तैयार खड़ी ट्रेन की तैयारियों के बारे में भी पूछा। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण संजीव राय, चीफ इंजीनियर निर्माण रामजनम, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, चीफ इंजीनियर टीएमसी पीके खुराना, डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ इंजीनियर सिग्नल व दूरसंचार मानवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल समेत ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्पीड ट्रायल से पहले हुआ विधि विधान से पूजन
सीआरएस निरीक्षण के बाद शाम को सवा चार बजे होने वाले स्पीड ट्रायल को लेकर सुबह से ब्राडगेज इंजन पांच कोचों के साथ सुबह ही पहुंच गया। शाम करीब सवा चार बजे पंडित राहुल मिश्रा ने ट्रेन रवाना होने से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की। संरक्षा आयुक्त व डीआएम निखिल पांडेय ने नारियल फोड़कर ट्रेन को करीब 4.20 बजे रवाना किया। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन पीलीभीत से मात्र 30 मिनट में ही भोजीपुरा पहुंच गई। ट्रेन का संचालन पायलट राजीव रंजन राजर्षि व को पायलट शेखर शर्मा द्वारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राडगेज इंजन से टकराया बिजली का तार, भगदड़
स्पीड ट्रायल के दौरान ब्राडगेज इंजन समपार संख्या 202 से गुजर रहा था कि इस बीच ऊपर से गुजर रहे एक बिजली के तार से टकरा गया। इससे बिजली का तार झटके से टूट गया। तार टूटने से लोगों में भगदड़ मच गई।
स्पीड ट्रायल देखने को लगा तांता
बड़ी रेल का सफर कब नसीब होगा, यह जानने को लोग गुरुवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। शाम को हुए स्पीड ट्रायल के दौरान अच्छी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोग ब्राडगेज इंजन के साथ सेल्फी करते देखे गए।
स्पीड ट्रायल से पूर्व हुआ एनाउंसमेंट
स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे क्रासिंग व पटरी पर कोई हादसा न हो, इसको लेकर रेल महकमे द्वारा पीलीभीत से भोजीपुरा तक एनाउंसमेंट कर लोगों को रेलवे क्रासिंग से गुजरने से पूर्व सावधानी बरतने व रेल पटरी से दूर रहने की अपील की गई। रेल संरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार बाजपेई ने निरीक्षण के बाद बताया कि भोजीपुरा से पीलीभीत तक निरीक्षण में कोई खामी नहीं पाई गई है। निरीक्षण कर आधा काम कर दिया गया है, अब आधा काम स्पीड ट्रायल का बाकी है। ट्रेन संचालन कब से होगा, यह रेल महकमे पर है। इसकी निरीक्षण रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी।

माह के अंत तक ट्रेन संचालन को मिल सकती है मंजूरी
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक के सीआरएस निरीक्षण के बाद रेल अफसर संतुष्ट दिखे। अफसरों के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं पाई। ऐसे में ट्रेन संचालन जल्द होने की संभावना हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक माह के अंत तक पीलीभीत-बरेली के बीच ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed