फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck driver with burn injuries dies during treatment.

Pilibhit News: झुलसे ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत

Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck driver with burn injuries dies during treatment.
बीसलपुर। ग्राम टिकरी निवासी ट्रक चालक वाहिद अली की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 13 जुलाई को ग्राम जोगीठेर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर ट्रक की डीजल टंकी की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर में हुए तेज धमाके से वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे में ट्रक मालिक और वेल्डिंग करने वाला दुकानदार भी घायल हुए थे। गंभीर हालत में वाहिद अली को भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed