फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress National Secretary targets BJP government in Pilibhit

पीलीभीत: 'यूपी में कर्ज, क्राइम और करप्शन का बोलबाला', कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने सरकार पर साधा निशाना

Tue, 08 Sep 2026 05:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 05:18 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कुणाल चौधरी मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मिशन 2027 के लिए जुटने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
Congress National Secretary targets BJP government in Pilibhit
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने की प्रेस वार्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एक बरातघर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कुणाल चौधरी ने जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 के लिए जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन




कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। किसान, छात्र, युवा और मध्यमवर्गीय परिवार समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों को गन्ना, धान और गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कर्ज, क्राइम और करप्शन का बोलबाला है। 
विज्ञापन


'जन मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही कांग्रेस' 
उन्होंने कहा कि पिछले 10-15 दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। हर जगह लोगों ने समस्याओं की शिकायत की है। आलू, मक्का और गन्ना किसान परेशान हैं। उन्होंने बरेली में जलभराव, सड़कों की खराब स्थिति और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संकल्प लिया था, उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, दिनेश दद्दा, तबरेज मुजम्मिल, युवक कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष अयान खान, बरेली युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नादिर बेग,अनवर अनीस, ईश्वर दयाल पासवान, कुमुद गंगवार, पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, संदीप गंगवार, नागेश पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed