फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tripping and fault increased the trouble at night

Pilibhit News: रात में ट्रिपिंग और फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tripping and fault increased the trouble at night
पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि डीएम के निर्देश के बावजूद व्हाट्सएप शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के गैस चौराहा क्षेत्र में हुए फॉल्ट के कारण आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। इसके अलावा साहूकारा, डोरीलाल, खकरा, स्टेशन रोड, लाल रोड, फीलखाना, डालचंद, बेनी चौधरी, डिग्री कॉलेज चौराहा, नई बस्ती, बस्ती राम राइस मिल और स्टेशन क्षेत्र सहित कई मोहल्लों में लोग बिजली संकट से जूझते रहे। इन इलाकों में रात में कई बार एक-एक घंटे तक बिजली गुल होती रही। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण फॉल्ट बढ़े हैं और विभाग बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed