फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trial today to start the crushing season of sugar mill

Pilibhit News: चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने के लिए ट्रायल आज

Wed, 27 Nov 2024 07:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Trial today to start the crushing season of sugar mill
29 नवंबर से चीनी मिल नियमित चलाने की कोशिश में जुटे अफसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। द किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 29 नवंबर को होगा। इसकी तैयारी पूरी कर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करने को 259 क्विंटल गन्ना का इंडेंट जारी कर सहकारी समिति को भेजा गया है। पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर मिल चलाने का मास्टर ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा।

क्षेत्र में गन्ना उत्पादन की अधिकता और पूरनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन मात्र 25 हजार क्विंटल होने पर क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर चीनी मिल के अलावा पीलीभीत की एलएच चीनी मिल, गुलरिया, मकसूदापुर, बरखेड़ा, संपूर्णानगर को आवंटित किया जाता है।
विज्ञापन

पूरनपुर चीनी मिल को छोड़कर अन्य मिलों का पेराई सत्र पहले ही शुरू हो चुका है। पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 29 नवंबर को पटला पूजन के साथ होगा। पेराई सत्र के शुभारंभ के लिए चीनी मिल से 259 क्विंटल गन्ने का सप्लाई इंडेंट सहकारी गन्ना समिति भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक टीपी पाल ने बताया कि चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का मास्टर ट्रायल होगा। इसमें चीनी मिल की बड़ी-बड़ी मशीनों को चलाकर ट्रायल किया जाएगा। मालूम हो कि पिछले सत्र में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ पटला पूजन कर 28 नवंबर को किया गया था, लेकिन मिल का पेराई सत्र चार दिसंबर से नियमित शुरू हुआ था। शुरू में चीनी मिल खराबी को लेकर कई बार बंद भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed