फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Travelers going to Purnagiri will have to face trouble

Pilibhit News: पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों को उठानी होगी परेशानी

Tue, 09 Apr 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Travelers going to Purnagiri will have to face trouble
-लंबी दूरी तय कर मां के दर्शन को पहुंचेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मां पूर्णागिरि का मेला इस समय चल रहा है। रोजाना हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पूर्णागिरि आते-जाते हैं। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर किए गए रूट डायवर्जन से श्रद्धालुओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि श्रद्धालुओं और आमजन की सहूलियत के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है।
मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले बीसलपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, आगरा, बरेली, मुरादाबाद आदि जगहों के श्रद्धालु पीलीभीत होकर टनकपुर जाते हैं। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर मंगलवार को टनकपुर मार्ग की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

इस वजह से श्रद्धालुओं को लगभग 10 से 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। हालांकि विभाग के ओर से जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी अविनाश पांडेय की ओर से यातायात अधिकारी राघवेंद्र सिंह का फोन नंबर 9454404104 भी जारी किया गया है। समस्या होने पर लोग इस नंबर पर बात कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नहीं बंद की जाएंगी एंबुलेंस सेवाएं
सभास्थल व मेडिकल काॅलेज को जाने वाला एक ही मार्ग है। इस मार्ग को नो व्हीकल जोन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा को लेकर ओपीडी को बंद रखा जाएगा, लेकिन एंबुलेंस व आपातसेवाएं जारी रहेंगी।

-
टनकपुर जाने वाली बसों पर पड़ेगा प्रभाव
एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मार्ग परवर्तित होने की वजह से टनकपुर जाने वाले बसों को अमरिया होकर निकाला जाएगा। इससे 15 किलोमीटर का अंतर आएगा। अन्य बसाें का संचालन यथावत रहेगा। बसों का किराया पहले जैसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed