{"_id":"6ac00cc9d899fb1a19092935","slug":"development-action-plans-will-be-formulated-through-the-reform-utsav-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170152-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिफॉर्म उत्सव के साथ तैयार होंगी विकास की कार्ययोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिफॉर्म उत्सव के साथ तैयार होंगी विकास की कार्ययोजनाएं
Sat, 03 Oct 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की सभी 720 ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना निर्माण का शुक्रवार को रिफॉर्म उत्सव के रूप में शुभारंभ किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत चाट फिरोजपुर में हुआ। इसका शुभारंभ ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव अरुण कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष सचिव ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर गांव की स्थानीय जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्ययोजनाओं में ग्रामीणों की जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कार्ययोजना निर्माण में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त (श्रम-रोजगार) हेमंत कुमार यादव ने किया। ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी माैजूद रहे। संवाद