फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The shine of medals at the Asian Games has boosted the morale of female athletes.

Pilibhit News: एशियाई खेलों में पदकों की चमक से बढ़ा महिला खिलाड़ियों का हौसला

Sat, 03 Oct 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The shine of medals at the Asian Games has boosted the morale of female athletes.
करिश्मा
गांधी स्टेडियम की महिला खिलाड़ी बोंली, मेहनत से कोई बेटी लहरा सकती है परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एशियाई खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जिले की महिला खिलाड़ियों के लिए इन दिनों प्रेरणा बन रहा है। नागोया में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण व महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण के साथ मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन की जीत ने गांधी स्टेडियम की महिला खिलाड़ियों को अब खेल जगत में और तेजी से आगे बढ़ने व सपनों को साकार करने के लिए हौसलों के पंख दिए हैं। शहर के गांधी स्टेडियम में विभिन्न खेलों को अभ्यास कर रहीं महिला खिलाड़ियों का कहना है कि देश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराते देख उनके अंदर भी आगे बढ़ने का हौसला बढ़ता है।

महिला खिलाड़ी बोलीं हमे भी करना है देश का नाम रौशन

फोटो - 37
मैदान पर पसीना बहाने वाली हर बेटी किसी दिन देश का नाम रोशन कर सकती है। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की जीत देखकर अभ्यास के दौरान हमारा आत्मविश्वास और बढ़ता है। - अंकिता, महिला खिलाड़ी
विज्ञापन


फोटो - 38
परिवार का सहयोग और लगातार मेहनत खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत है। लड़कियों को खेल को सिर्फ शौक नहीं, बल्कि अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। - आलिया, महिला खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - 36
जब टीवी पर भारतीय महिला खिलाड़ी पदक जीतकर तिरंगा लहराती हैं तो लगता है कि हम भी मेहनत करें तो उस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। हार से घबराने के बजाय उससे सीखना जरूरी है। - करिश्मा सोनकर, महिला खिलाड़ी

करिश्मा

करिश्मा

करिश्मा

करिश्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed