फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trap was laid for chital, hunter himself trapped

Pilibhit News: चीतल के लिए बिछाया था जाल, खुद फंसा शिकारी

Sun, 11 Jun 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trap was laid for chital, hunter himself trapped
आरोपी शिकारी प्यारे लाल। फोटो- संवाद
पीलीभीत। माधौटांडा थाना क्षेत्र के बराही वन रेंज में एक शिकारी ने चीतल को फंसाने के लिए जाल बिछाया था लेकिन वन विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि शिकारी लखीमपुर जिले का निवासी है और उसपर कई मामले भी दर्ज हैं। जिम्मेदार उसके आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटे हैं। शिकारी को मेडिकल के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वन दरोगा वशिष्ठ कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उन्होंने जमीन पर रस्सी के फंदे लगे देखे। उन्हें देखकर शिकारी भागने लगा। दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। शिकारी ने अपना नाम प्यारेलाल निवासी देवीपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर बताया। पूछताछ में बताया कि चीतल का शिकार करने के लिए जाल बिछाया था।
विज्ञापन

वन दरोगा वशिष्ठ के मुताबिक इस शिकारी को लखीमपुर का जिलाबदर अपराधी घोषित किया गया है। मैलानी थाने में वन्यजीव अधिनियम के अलावा हरिजन एक्ट व हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। जिसका रिकॉर्ड मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर में रिश्तेदार के घर रह रहा था
पकड़ा गया शिकारी पूरनपुर के टांडा क्षत्रपति गांव में अपने रिश्तेदार के घर रहता था। बीते छह माह से वह यहीं रहकर शिकार किया करता था। शिकार के बाद छाल और हड्डी, सींगों को बेच देता था। इस बारे में वन विभाग की टीम आगे भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed