फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trains stop working, buses do not stop, there is trouble

Pilibhit News: ट्रेनों का संचालन बंद, नहीं रुकतीं बसें, होती है परेशानी

Sun, 27 Aug 2023 08:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Trains stop working, buses do not stop, there is trouble
पूरनपुर का सूना पड़ा रोडवेज बस स्टैंड । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। रेलवे का अमान परिवर्तन का काम पूरा नहीं होने से ट्रेनें नहीं चल रहीं तो अब बसों का आवागमन भी प्रभावित है। पूरनपुर में रोडवेज बस स्टैंड नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव चांटफिरोजपुर में होने के कारण अधिकतर यात्री वहां नहीं पहुंचते तो बसें भी यहां रुकने के बजाए फर्राटे से निकल जाती हैं।
साढ़े पांच साल पहले 31 मई 2018 को यहां से आखरी ट्रेन चली थी। तब यात्रियों में बसों की संख्या बढ़ने की आस जगी थी। शुरू में कुछ दिन बसों की संख्या भी बढ़ी भी। करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च कर रोडवेज बस स्टैंड भी शुरू कराया गया। मगर इसे नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव चांटफिरोजपुर के समीप बना दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे में अब दूरी अधिक होने के कारण रोडवेज बस स्टैंड पर काफी कम संख्या में यात्री पहुंचते हैं तो अधिकतर बसें भी रोडवेज बस स्टैंड के अंदर नहीं जातीं। लखनऊ, दिल्ली सहित लंबी दूरी तय करने वाली बसों का संचालन स्टेशन चौराहा, असम चौराहा से होता है। बसें सड़कों के किनारे खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर के अंदर न आकर सीधी निकल जाती है कई बसें
पूरनपुर। रोडवेज बस स्टैंड नहीं था। तब यहां से आवागमन करने वाली अधिकतर बसें स्टेशन चौराहा के समीप से रवाना होतीं थी और यहीं आकर रुकती थी। बस स्टैंड बनने के बाद कई लंबी दूरी की बसें नगर के अंदर न आकर सीधे निकल जाती हैं।
-----
बस स्टैंड पर बसों के ठहराव को लेकर आदेश है। स्थानीय डिपो की बसों को बस स्टैंड पर ठहरना चाहिए। ऐसा नहीं है तो दिखवाया जाएगा।



- पवन श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed