फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trains on the moderate route, the platform is not known

आज से दौड़ेंगी मझोला रूट पर ट्रेनें, प्लेटफार्म का पता नहीं

Wed, 29 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 29 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Trains on the moderate route, the platform is not known
आज से दौड़ेंगी मझोला रूट पर ट्रेनें, प्लेटफार्म का पता नहीं
पीलीभीत-मझोला नवनिर्मित ब्राडगेज ट्रैक पर पर आज 31 मार्च से ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा चुकी है, लेकिन ट्रेन संचालन को बनाए जा रहे दो नंबर प्लेटफार्म पर अभी तक पूरी तरह से मिट्टी पटान तक नहीं हुआ है। शिफ्टिंग का कार्य भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में यदि 31 मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू होता है तो यात्रियों को मिट्टी के ढेर पर चढ़कर ट्रेन तक जाना पड़ेगा। भोजीपुरा-टनकपुर वाया पीलीभीत रेल खंड पर ब्राडगेज कंवर्जन के तहत प्रथम चरण में पीलीभीत तक ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। दूसरे चरण के लिए पिछले वर्ष जून में टनकपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद कर ब्राडगेज कार्य शुरू किए गए थे। शुरूआती दौर में पीलीभीत से टनकपुर तक कार्य शुरू किए गए, लेकिन बाद में पीलीभीत से मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन तक प्रथम चरण में ट्रेनों के संचालन की बात कहकर ब्राडगेज कार्य तेजी से किया गया। ब्राडगेज ट्रैक तैयार होने पर 21 मार्च को सीआरएस के निरीक्षण के बाद इस रूट पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल गई। इसके बाद बृहस्पतिवार 31 मार्च को पीलीभीत से मझोला स्टेशन तक ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। ट्रेनों की समय सारिणी आदि का प्रस्ताव भी रेलवे मुख्यालय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

अधूरे प्लेटफार्म से शुरू करनी होगी यात्रा
मझोला रूट पर यदि 31 मार्च से ट्रेनों चलाई जाती है तो यात्रियों को आधे अधूरे प्लेटफार्म से ही होकर ट्रेनों तक पहुंचना होगा। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल ने बताया कि मझोला रूट पर 31 मार्च को ट्रेन चलने की संभावना है। यहां पर दो ब्राडगेज प्लेटफार्म है। प्लेटफार्म एक से बरेली जाने वाली ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। प्लेटफार्म दो से मझोला जाने वाली ट्रेनें संचालित की जाएगी।   
विज्ञापन

अभी तक नहीं बना फुट ओवरब्रिज
ब्राडगेज कंवर्जन के तहत ही मुख्य प्लेटफार्म से प्लेटफार्म दो के बीच यात्रियों के आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। कई माह बीतने के बाद भी अभी तक ओवरब्रिज का कार्य पूरा नहीं हो सका है। हालांकि अभी तक यात्री पाथवे के जरिए ही एक से दूसरे स्टेशन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत-मझोला ब्राडगेज ट्रैक पर 31 मार्च से ट्रेन संचालन की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई विभागीय आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेल मंडल कार्यालय इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed