फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trains can run between Mailani and Pilibhit in December

UP: दिसंबर में चल सकती हैं मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनें, मैलानी-शाहगढ़ के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा

Sat, 07 Oct 2023 09:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 09:50 AM IST
सार

शाहगढ़ से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन का काम दिसंबर तक पूरा होगा। इसके बाद 30 दिसंबर तक मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन संभव है। 

विज्ञापन
Trains can run between Mailani and Pilibhit in December
मैलानी में हुआ विद्युतीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगढ़ से मैलानी तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद भी अभी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होगा। शाहगढ़ से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन का काम दिसंबर तक पूरा होगा। इसके बाद 30 दिसंबर तक मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन संभव है। 

विज्ञापन


मैलानी से पीलीभीत तक चल रहे रेलवे के आमान परिवर्तन में मैलानी से शाहगढ़ तक पटरी बिछाने का काम करीब दो साल पहले पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण वर्ष २०२१ में हो चुका है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद मैलानी से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का काम भी पूरा हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Railway: जम्मू जाने वाली सभी 10 ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मां वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 80 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से ट्रेन को दौड़ाया गया। निरीक्षण में उन्होंने शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच चल रहे विद्युतीकरण के काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। 

तेजी से हो रहा विद्युतीकरण का काम 

वहीं शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच पटरी बदलने और विद्युतीकरण का काम तेजी से हो रहा है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद संडई हाल्ट से माला तक भी काम तेजी से किया जा रहा है। विभागीय अफसर दिसंबर तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने की उम्मीद जता रहे हैं। शाहगढ़ से मैलानी तक काम पूरा होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम से निभाई दोस्ती... न खोली हिस्ट्रीशीट न लगाई चार्जशीट; किरकिरी के बाद अब बरेली पुलिस करेगी ये काम

मैलानी से शाहगढ़ तक काम पूरा होने के बाद शाहगढ़ से मैलानी तक ट्रेनों के चलने को लेकर नगर पालिका सदस्य अनुज कुमार गुप्ता ने पिछले दिनों अफसरों को पत्र भेजकर जानकारी मांगी थी। इस पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंजीनियर) ने पत्र भेजकर उनको मैलानी से पीलीभीत रूट पर 30 मार्च 2024 तक ट्रेनों के चलने की संभावना जताई है।  

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि मैलानी से पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक आमान परिवर्तन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed