फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Long waiting in all 10 trains going to Jammu special train will run for devotees

Railway: जम्मू जाने वाली सभी 10 ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मां वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 07 Oct 2023 06:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Oct 2023 06:28 AM IST
सार

बरेली से होते हुए जम्मू के लिए प्रतिदिन के अलावा सप्ताह में एक, दो और तीन दिन 10 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इन सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इसको देखते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णोदेवी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Long waiting in all 10 trains going to Jammu special train will run for devotees
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शारदीय नवरात्र में श्री माता वैष्णोदेवी जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। 14 अक्तूबर को पितृपक्ष के समापन के बाद 15 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इससे पहले बरेली से होते हुए जम्मू जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक में वेटिंग लंबी हो रही है। जम्मूतवी, अमरनाथ, हिमगिरी एक्सप्रेस के स्लीपर में तो वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। इस बीच रेलवे ने श्री माता वैष्णोदेवी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बरेली से होते हुए जम्मू के लिए प्रतिदिन के अलावा सप्ताह में एक, दो और तीन दिन 10 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। पितृपक्ष के दौरान ही इन ट्रेनों में जम्मू के लिए धड़ल्ले से टिकट बुकिंग हुई है। 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12355 अर्चना एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 15651 लोहित एक्सप्रेस, 22317 हमसफर एक्सप्रेस, 12469 जम्मूतवी सुपरफास्ट और 15655 श्री माता वैष्णोदेवी एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी से लेकर एसी तक में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Train Cancelled: अलग-अलग तारीखों में लंबी दूरी की 28 ट्रेनें निरस्त, सात के रूट बदले
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के दौरान जम्मू जाने वाली ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी के बीच रेलवे प्रशासन 22 अक्तूबर से 28 नवंबर तक श्री माता वैष्णोदेवी स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन का संचालन करेगा। वाराणसी से कटड़ा के बीच चलने वाली 01654 श्री माता वैष्णादेवी-वाराणसी का संचालन प्रत्येक रविवार और 01653 वाराणसी-श्री माता वैष्णोदेवी का संचालन प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। 

बरेली से गुजरने वाली इस सुपरफास्ट ट्रेन का ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, आंबला कैंट, सहारपुर, मुरादाबाद, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। रेलवे नई दिल्ली-श्री माता वैष्णोदेवी स्पेशल सुपरफास्ट का भी संचालन करेगा। इस ट्रेन का बरेली में ठहराव नहीं होगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से श्री माता वैष्णोदेवी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। - सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed