Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 27 Nov 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 27 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle
गजरौला। थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। वह दौलतपुर से अपने गांव लौटते समय हादसे की चपेट में आ गए। हादसे में वह बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पिपरिया भजा निवासी रामप्रताप (47) पुत्र सुखलाल बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे दौलतपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। परिजन के अनुसार पिपरिया भजा-सुहास मार्ग पर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। रामप्रताप के गांव के नजदीक हादसा होने के कारण ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीलीभीत ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर पीलीभीत जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रामप्रताप साप्ताहिक बाजारों में जूते-चप्पल की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी नंदरानी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सत्यवती की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी कुसुम अविवाहित है। उनका कोई बेटा नहीं है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed