फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trainee IAS officers saw the condition of government schemes in Amrita Khas village

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने अमृता खास गांव में देखा सरकारी योजनाओं का हाल

Wed, 29 Dec 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trainee IAS officers saw the condition of government schemes in Amrita Khas village
बीसलपुर के गांव अमृता खास में कालेज के शिक्षकों से जानकारी करतीं प्रशिक्षु आईएएस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। छह प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मंगलवार से गांव अमृता खास गांव पहुंचकर ग्रामीण जीवन का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन देखा। इन प्रशिक्षुओं के पहुंचने से गांव की काफी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गईं।
विज्ञापन

गांव अमृता खास में छह प्रशिक्षु आईएएस प्रशिक्षुओं में भवरे दीक्षा अरुण, जयकृष्णम वीएम, किरनदीप कौर सहोरा, लिनिल बस्तल टोरपा, नमन कुमार और ऋषभ रेवार ने बुधवार से गांव अमृता खास में डेरा डालकर ग्रामीण जीवन का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने इन प्रशिक्षुओं के रहने, भोजन का बंदोबस्त गांव के ही पंचायत घर में किया है। पंचायत घर पर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इन प्रशिक्षुओं ने बुधवार को पहले दिन गांव से जुड़े स्वास्थ्य, पंचायत, राजस्व, कृषि, विकास एवं बाल विकास परियोजना आदि विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों से इस गांव में उनके विभागों द्वारा कराए गए कार्यों, चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद इन प्रशिक्षुओं ने दो-दो की टीमों में गांव के अलग-अलग हिस्सों में जाकर ग्रामीण जीवन का अध्ययन किया। इन प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों ने गांव की आबादी, गांव में रहने वाले लोगों की जातियों, धर्मों, उनके कार्यों, फसलों, पड़ोस में बहने वली नदी, मंदिरों, गांव के इतिहास आदि के बारे में पूछा। प्रशिक्षु भंवरे दीक्षा अरुण और किरनदीप कौर सहोरा ने गांव में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में जाकर प्रधानाचार्य जगदीश बहादुर गंगवार, एवं शिक्षकों से कालेज के बारे में जानकारी ली। इन प्रशिक्षुओं के पहुंचने से पंचायत विभाग ने कई सफाई कर्मचारी लगाकर गांव की सभी सड़कों, गलियों, नालों और नालियों की कायदे से सफाई करा दी थी। गांव में स्थित विभिन्न संस्थाओं में पूरे दिन व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। बुधवार को पहले दिन इन प्रशिक्षुओं का सहयोग करने के लिए नायब तहसीलदार भेापाल सिंह, बीडीओ डॉ. सुनील वर्मा, पंचायत विभाग के सहायक विकास अधिकारी एमएस राना, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश वर्मा, प्रवीन मौर्य, राकेश शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के सुनील उपाध्याय पूरे दिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed